International Yoga Day 2022 | अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस 2022

yoga day 2022

योग दिवस 2022 अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2022 योग के लाभ योग का इतिहास योग का विकास योग क्या है व्यायाम और योग International Day Of Yoga Yoga Day 2022 21 June Yoga Diwas Exercise And Yoga Yoga Kya Hai Benefits Of Yoga

yoga day 2022

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव भारत द्वारा प्रस्तावित किया गया था। सबसे पहले 27 सितम्बर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69 में सत्र के उद्घाटन के अपने संबोधन में इस प्रस्ताव को पेश किया जिसे संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा समर्थन मिला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए प्रस्ताव को 90 दिनों के भीतर-भीतर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ के किसी भी प्रस्ताव के लिए के पारित होने का सबसे कम समय हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को योग के अभ्यास के बारे में जागरूक करना योग के लाभों से परिचित कराना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ के संबोधन में कहा,
योग हमारी प्राचीन परंपरा से एक अमूल्य उपहार है योग मन और शरीर, विचार और क्रिया की एकता का प्रतीक है एक समग्र दृष्टिकोण है जो हमारे स्वस्थ और हमारी भलाई के लिए भी मूल्यवान है। योग केवल एक्सरसाइज के बारे में नहीं है यह अपने आप में दुनिया है दुनिया और प्रकृति के साथ एकता की भावना की खोज का एक तरीका है

Yoga Day History | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास

योग प्राचीन काल से चला आ रहा एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है। इसकी विकास भारत में हुआ है। योग शब्द संस्कृत के युज से बना है, जिसका अर्थ होता है, चेतना के मिलन का प्रतीक या जुड़ना।
आज योग विश्व भर में अनेक रूपों में जाना जाता है और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

11 दिसंबर 2014 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने संकल्प 69/131 द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।
21 जून को उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता है और योग मनुष्य को दीर्घायु बनाता है।
पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया।

भारत में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया।
प्रथम 192 देशों में एक साथ योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुस्लिम देशों ने भी हिस्सा लिया।
21 जून 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली में 35985 लोगों ने एक साथ योग किया जिसमें 84 देशों से आए हुए प्रतिनिधि भी मौजूद रहे और भारत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज किया।

International Yoga Day Theme 2022 | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम 2022

अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम (Yoga For Humanity) मानवता के लिए योग है।

International Yoga Day | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम Theme | थीम
2015Yoga for Harmony and Peace | सद्भाव और शांति के लिए योग
2016Connect the Youth | युवाओं को जोड़ें
2017Yoga for Health | स्वास्थ्य के लिए योग
2018Yoga for Peace | शांति के लिए योग
2019Yoga For Heart | हृदय के लिए योग
2020Yoga at Home and Yoga with Family | घर पर योग और परिवार के साथ योग
2021Yoga For Wellness | स्वास्थ्य के लिए योग
2022Yoga For Humanity | मानवता के लिए योग

Difference Between Yoga And Exercise | योग और व्यायाम में अन्तर

  1. व्यायाम करने के लिए हमें किसी फील्ड में खुले मैदान में या बड़ी जगह जाना होता है वही योग करने के लिए हमें छोटी सी जगह में भी योग कर सकते हैं।
  2. व्यायाम करने से हमारी शारीरिक ऊर्जा ज्यादा खर्च होती है जिसके कारण हमें भूख ज्यादा लगती है और हमारी पाचन शक्ति बढ़ जाती है वही योग करने में हमें बहुत ऊर्जा खर्च नहीं करनी पड़ती और हमें भूख भी कम लगती है जिसके कारण हमारी पाचन शक्ति धीमी हो जाती है।
  3. व्यायाम करने पर हमारा शरीर पूरी तरह थक जाता है और हमें थकान महसूस होने लगती है जबकि हम धीरे-धीरे करते हैं इसमें हमें थकान महसूस नहीं होती और हम खुद को तरोताजा महसूस करते हैं।
  4. व्यायाम करने के दौरान हमारी सांसे असंतुलित हो जाती हैं जबकि योग करने पर हमें अपनी सांसो का संतुलन बनाए रखना होता है और सबसे सांसों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
  5. व्यायाम का असर ज्यादातर हमारे शरीर के बाहरी हिस्सों में दिखाई देता है जबकि योग हमें मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।
  6. व्यायाम करने पर हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं और उनमें कसावट आती है जबकि योग करने पर हमारी मांस पेशियां लचीली होती हैं।
  7. व्यायाम हर उम्र के लोग नहीं कर सकते उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारी ऊर्जा कम होती जाती है जिसके कारण हम व्यायाम नहीं कर सकते योग हर उम्र के लोग कर सकते हैं बच्ची हो या बूढ़े इसे आसानी से किया जा सकता है।
  8. योग करने पर हमें कुछ है सिद्धांतों का पालन करना पड़ता है जिसमें सही से सांस लेना, नियमित रूप से योग करते रहना, सही सोच रखना, सही भोजन करना, और सही आराम लेना शामिल है।
  9. व्यायाम करने के लिए आपको कुछ संसाधनों की आवश्यकता पड़ती है वही योग करने के लिए अगर आप चाहे तो पे योगा मैट या आप वैसे भी योग कर सकते हैं।

योग के प्रथम गुरु किसे माना जाता हैं?

जब से मानव सभ्यता शुरू हुई योग कब से किया जा रहा है योग की उत्पत्ति सैकड़ों हजारों साल पहले हुई धर्म और आस्थाओं के जन्म से काफी पहले।
पहले योग गुरु के रूप में भगवान शिव को प्रथम योगी या आदि योगी के रूप में स्वीकार किया जाता है।

योग दिवस 2022 का थीम क्या है?

योग दिवस 2022 का थीम मानवता के लिए योग है।

योग कितने प्रकार का होता हैं?

योग के मुख्य रूप से 4 प्रकार है।
राज योग
कर्म योग
भक्ति योग
ज्ञान योग

अंतराष्ट्रीय योग दिवस कब से मनाया जाता हैं?

21 जून 2015 से अंतराष्ट्रीय योग दिवस कब से मनाया जाता हैं

योग क्या हैं?

योग प्राचीन काल से चला आ रहा एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है।

KVS Vacancy 2022

Atmosphere Layers Of Earth

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join WhatsApp Group