KVS Vacancy 2022 | केंद्रीय विद्यालय भर्ती 2022

KVS Vacancy 2022

KVS 2022 वैकेंसी डेट KVS 2022 फॉर्म ऑनलाइन केवीएस 2022 रिक्त पद कब होगी केवीएस की नियुक्तियां KVS मैं कितने रिक्त पद हैं
KVS 2022 प्राथमिक में कुल पद KVS 2022 TGT में कुल पद KVS 2022 PGT में कुल पद

KVS Vacancy 2022 Apply Online KVS 2022 Eligibility Criteria KVS Total Number Of Vacancies In PRT Total Number Of Vacancies In TGT And PGT How To Apply In KVS 2022

KVS Vacancy 2022

अगर आप भी KVS 2022 की आने वाली वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए काफी हेल्पफुल है इसमें KVS 2022 की आने वाली वैकेंसी और उस में होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी दी गई हैं । हाल ही में लगभग प्रत्येक केंद्रीय विद्यालय में यह walk-in-interview के द्वारा सत्र 2022-23 के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है तो अब आने वाली वैकेंसी अगर इस वर्ष पूरी हो जाती है तो आप की नियुक्ति सत्र 2023-24 होने की पूरी संभावना है।

सन 2018 के बाद से अभी तक केंद्रीय विद्यालय में कोई वैकेंसी नहीं आई है इसी कारण से अब भर्ती प्रक्रिया को भी बदलने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि केवीएस 2022 भर्ती की कोई ऑफिशियल डेट नहीं आई है पर हमारे शिक्षा मंत्री जी द्वारा कहा गया है कि केंद्रीय विद्यालय में जल्दी ही रिक्त पदों को भरा जाएगा।

केवीएस 2022 में लगभग 8000 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अब नीचे दिए गए रिक्त पदों का ब्यौरा देख सकते हैं।

kvs 2022

Big Change In KVS Vacancy 2022 | केंद्रीय विद्यालय भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव

सबसे पहले तो वह हमें यह जान लेना चाहिए किए केंद्रीय विद्यालय भर्ती प्रक्रिया के बदलाव की खबरें आई कहां से।
जब एक विद्यार्थी द्वारा आरटीआई के माध्यम से यह सवाल पूछा गया केवीएस टीजीटी और पीआरटी की भर्ती कब तक आएगी और इसमें कितना समय लगने वाला है।

उसका जवाब देते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से यह कहां गया केंद्रीय विद्यालय में भर्ती की प्रक्रिया 2019 से शुरू कर दी गई थी पर कोरोना महामारी के कारण यह पूरी नहीं हो पाई इस समय केवीएस की वर्तमान भर्ती प्रक्रिया Review पर गई है। अगर इसमें किसी बदलाव की संभावना होगी तो उस बदलाव के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

kvs 2022 change

हालांकि केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया कि किन-किन बिंदुओं पर बदलाव होगा।

Possible Changes In KVS Recrutment Policies | केंदीय विधालय की भर्ती नीतियों में होने वाले संभावित परिवर्तन

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा यह स्पष्ट नहीं किया गया है की भर्ती प्रक्रिया में कौन-कौन से बदलाव हो सकते हैं पर यहां हम बात करेंगे किन-किन बिंदुओं पर बदलाव की पूरी संभावना है तो आइए बिंदुवार समझने की कोशिश करते हैं

Change In Age Criateria | उम्र सीमा में बदलाव

जैसा कि केवीएस की वैकेंसी 2018 के बाद से नहीं आई है उसके बाद यह संभावना जताई जा रही है की उम्र सीमा में 2:00 से 4 वर्ष की छूट दी जा सकती है आइए देखते हैं वर्तमान एज लिमिट क्या है

  • उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) के लिए 40 वर्ष, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के लिए 35 वर्ष, प्राथमिक शिक्षक के लिए 30 वर्ष होनी चाहिए।
  • किसी भी कैटेगरी से आने वाली महिला के लिए उम्र में 10 वर्ष की छूट दी जाती है
  • SC और ST कैटेगरी से आने वाले अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट और OBC वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की छूट दी जाती है

Syllabus Of Exam | परीक्षा का सिलेबस

  • जैसा कि अब नई एजुकेशन पॉलिसी लागू हो चुकी है उसके बाद पाठ्यक्रम में बदलाव हो सकते हैं। जिसमें प्रैक्टिकल नॉलेज पर ज्यादा जोर दिया जाए।
  • एक्टिविटी आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए। मातृभाषा में शिक्षा को बढ़ावा देना इन सब चीजों पर ध्यान दिया जा सकता है।
  • ऐसे पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों के एग्जाम सिलेबस में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

Change In Term And Condition | टर्म एंड कंडीशन में बदलाव

जैसा कि आजकल हम हर विभाग में देख रहे हैं नौकरियां कम से कम दी जा रही हैं। संविदा पर कर्मचारी रखे जा रहे हैं । फंड की कमी के कारण सरकार पेंशन जैसी सुविधाओं को बंद कर रही है तो मुमकिन है सरकार वेतन में कटौती भी कर सकती है और अन्य मिलने वाली ग्रेजुएटी सुविधाओं को बंद भी कर सकती है।सरकार एक शिक्षक के कार्यकाल को भी कम कर सकती है।

KVS 2022 Apply Online | केवीएस 2022 ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले हमें केंद्रीय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/ पर जाना हैं
उसके बाद आपको एंप्लॉयमेंट नोटिस सेक्शन में जाना है और पूरे नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ना है उसके बाद ही आपको ऑनलाइन फॉर्म को फिल करना है।

  • नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद आपको रिक्रूटमेंट ऑप्शन पर जाना है। और दिए गए लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद उसमें दी गई समस्त जानकारी को अच्छे से भरे उसके बाद अपने फोटो सिग्नेचर को अपलोड करें।
  • ध्यान रखें बहुत पुरानी या धुधली फोटो अपलोड ना करें फॉर्म को फिल करने के बाद प्रिंटआउट को सुरक्षित रख ले या पीडीएफ बनाकर अपने ईमेल या गूगल ड्राइव में सेव रख ले जिससे भविष्य में भर्ती अन्य स्तरों पर आपको कोई परेशानी ना हो।

KVS 2022 Education Qulification | केवीएस 2022 शैक्षिकयोग्यता

PGT1- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री।
2- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एड या समकक्ष डिग्री।
3- हिंदी और अंग्रेजी मीडिया को पढ़ाने में प्रवीणता।
PGT1- संबंधित विषयों / विषयों के संयोजन और कुल मिलाकर कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री।
2- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एड या समकक्ष डिग्री।
3- सीबीएसई द्वारा सीटीईटी पेपर II पास करें या सीटीईटी में शामिल हों।
4- हिंदी और अंग्रेजी मीडिया को पढ़ाने में योग्यता
PRT1- कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा
या
50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed.)
या
50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा।
2- सरकार द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण। भारत की।
3- हिंदी और अंग्रेजी मीडिया के माध्यम से पढ़ाने की योग्यता।
वांछनीयः कम्प्यूटर पर कार्य करने का ज्ञान।
PRT MUSIC(i) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट या 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष और संगीत में स्नातक डिग्री या समकक्ष।
(ii) अंग्रेजी / हिंदी माध्यम से पढ़ाने की क्षमता। वांछनीय: कंप्यूटर अनुप्रयोगों का ज्ञान

क्या केंद्रीय विद्यालय सरकारी संस्था है?

केंद्रीय विद्यालय भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन आने वाली संस्था है।

भारत के अलावा अन्य किन देशों में केंद्रीय विद्यालय है?

भारत के अलावा नेपाल, रूस और ईरान में केंदीय विधालय है।

कुल कितने केंदीय विद्यालय है?

देश भर में 1225 केंदीय विद्यालय है।

केंद्रीय विद्यालय का मुख्यालय कहा स्थित है?

केंद्रीय विद्यालय का मुख्यालय नई दिल्ली मे स्थित हैं

Agnipath Scheme | अग्नीपथ स्कीम

10 Lakh Jobs In 18 Months | 18 महीने में 10 लाख नौकरियां

रीट 2022 की तैयारी कैसे करें | REET KI TAIYARI KAISE KARE 2022

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join WhatsApp Group