Seven Wonders of the World / दुनिया के सात अजूबे

Seven Wonders of the World

आज हम आपको Seven Wonders of the World / दुनिया के सात अजूबे के बारे में studyaf.com पर बताएंगे । चीन का विशाल दीवार, चीचेन इट्ज़ा, पेट्रा, कोलोसियम ताजमहल, माचू पिच्चू और क्राइस्ट द रिडीमर के बारे मे सभी जानकारियां जानेगें । जिनसे कई सारे प्रश्न परीछाओं मे पूछ लिए जाते है।

Description of the seven wonders of the world / दुनिया के सात अजूबे का विवरण

Great Wall of China / चीन की महान दिवार

ऊपर से चीन की महान दिवार का दृश्य
  • चीन की महान दिवार की शुरुआत 220-226 ई. पू. में चीन के प्रथम सम्राट किन शी हुआंग द्वारा बनवाई गई थी।
  • चीन की महान दीवार पत्थर और मिट्टी से बना एक लम्बा किलनुमा दीवार है जो उत्तरी हमलावरो से रक्षा के लिए पांचवी शताब्दी से लेकर सोलहवीं शताब्दी तक कई शासकों द्वारा बनवाया गया ।
  • चीन की महान दिवार इतनी बड़ी है की इसे चंद्रमा से भी देखा जा सकता है।
  • चीन की महान दिवार 6400 किलोमीटर तक फैली हुई दिवार है।
  • कहा जाता है की इस महान दिवार को बनाने मे 25/30 लाख लोगों ने अपना पुरा जीवन लगा दिया था।
  • चीन की महान दिवार की ऊंचाई और चौड़ाई हर जगह अलग अलग है जिसमे सबसे अधिक ऊंचाई 35 फुट और चौड़ाई 10/15 लोग एक साथ चल सकते है ।

Chichén Itzá / चीचेन इट्ज़ा

चीचेन इट्ज़ा
  • चीचेन इट्ज़ा नाम का अर्थ इट्ज़ा के कुएँ के किनारे पर।
  • चीचेन इट्ज़ा को 1200 वर्ष पहले कोलंबस-पूर्व युग माया सभ्यता के लोगों के द्वारा बनाया गया बड़ा शहर था जो 4 वर्ग मील के क्षेत्र मे फैला हुआ था ।
  • चीचेन इट्ज़ा मैक्सिको मे स्थित है जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। इस स्थल का प्रबंधन मैक्सिको के राष्ट्रीय मानव विज्ञान और इतिहास संस्थान INAH द्वारा किया जाता है ।
  • अल कैस्टिलो चीचेन इट्ज़ा पुरातात्विक स्थल केंद्र में स्थित है ।
  • चीचेन इट्ज़ा वास्तु शैलियों के विविध रुपों का प्रदर्शन करता है जिसमे मेक्सीक्नाइज़ड शैली भी शामिल है ।
  • चीचेन इट्ज़ा अपने चरम काल के दौरान उत्तरी तराई क्षेत्र में अर्थव्यवस्था का प्रमुख शक्ति था।
  • चीचेन के बीच मे प्रभावी रूप से कुकुल्कन है जिसे अक्सर अल कैस्टिलो के रूप मे सन्दर्भित किया जाता है ।
  • चीचेन इट्ज़ा के चारो ओर से शीर्ष पर स्थित मंदिर के लिए सीढिया है और इस सीढ़िदार पिरामिड का आधार चौकोर है।
  • सूर्य के उदय और अस्त होने पर यह संरचना उत्तर की सीढ़ी के पश्चिम मे एक पंखदार सर्प की छाया बनाती है।

Petra / पेट्रा

पेट्रा
  • पेट्रा जॉर्डन के म’आन प्रान्त मे स्थित एक ऐतिहासिक नगरी है जो पथरों से तराशी गई इमारतो और जलवाहन प्रणाली के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
  • पेट्रा को छठी शताब्दी ईसापूर्व मे नबातियन साम्राज्य ने अपनी राजधानी के तौर पर निर्माण करवाया था।
  • पेट्रा का निर्माण कार्य 1200 ईसापूर्व के आसपास शुरु हुआ था।
  • पेट्रा को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर होने का दर्जा मिला है।
  • ट्रांस – जॉर्डन के गठन के बाद पेट्रा की पहली वास्तविक पुरातात्विक खुदाई 1929 ई मे किया गया था।
  • 1989 मे स्टीवन स्पीलबर्ग ने फिल्म इंडियाना जोन्स और लास्ट क्रुसेड का फिल्मांकन पेट्रा मे किया था जिसके कारण यह जॉर्डन का सबसे बड़ा पर्यटक आकर्षण केंद्र बन गया।
  • पेट्रा को अच्छे तरह से संरक्षित आयाम के कारण पेट्रा को पुरातात्विक स्थल 2007 मे दुनिया का सात अजूबा के रूप मे चुना गया।

Colosseum / कोलोसियम

कोलोसियम
  • कोलोसियम इटली देश के रोम नगर के बीच मे बना हुआ रोमन साम्राज्य का सबसे बड़ा एलिप्टिकल एंफीथियेटर है ।
  • कोलोसियम को स्थापत्य और अभियांत्रिकी का सर्वोत्कृष्ट नमूना माना जाता है।
  • कोलोसियम का निर्माण तत्कालीन शासक वेस्पियन ने 70वी-72वी ई के मध्य मे शुरु किया था और 80वी ई मे इसको सम्राट टाइटस ने पूरा करवाया।
  • कोलोसियम का नाम एम्फीथिएटर फ्लेवियम, विस्पियनौर टाइटस के परिवारिक नाम फ्लेवियस के कारण पड़ा।
  • कोलोसियम का निर्माण अंडाआकार के आकार मे बना है और इसकी क्षमता 5000 दर्शकों की थी जो उस समय बहुत बड़ी बात थी।
  • इस स्टेडियम मे योद्धाओं के बीच मनोरंजन के लिए खुनी लड़ाईयाँ होती थी। जिसमे योद्धाओं को जानवरो से लड़ना पड़ता था। इसमे ग्लेडियेटर बाघो से लड़ते थे।
  • कहा जाता है की इस स्टेडियम मे लगभग 5 लाख जानवर और 10 लाख इंसान मारे गये है।
  • इस जगह साल मे दो बार भव्य आयोजन भी होता है और रोमनवासी इस खेल को बहुत पसंद करते है।
  • आज के समय मे भूकंप और पत्थरों की चोरी के कारण केवल खंडहर बचा है जिसे बचाव करके पर्यटको के लिए सजवाकर रख गया है।
  • कोलोसियम को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप मे किया गया है।
  • आज के समय मे भी प्रत्येक गुड फ्राईडे को पोप यहा से एक मशाल जलूस निकालते है।

Machu Picchu / माचू पिच्चू

माचू पिच्चू
  • माचू पिच्चू दक्षिण अमेरिका के देश पेरू मे स्थित है ।
  • माचू पिच्चू इंका सभ्यता से संबंधित ऐतिहासिक स्थल है।
  • माचू पिच्चू शहर समुद्र तल से 2430 मीटर की ऊँचाई पर उरुबाम्बा घाटी, जहा पर उरुबाम्बा नदी बहती है,के ऊपर एक पहाड़ पर स्थित है ।
  • कुज्क़ो से 80 किलोमीटर उत्तर पश्चिम मे माचू पिच्चू स्थित है।
  • यह दुनिया के सात अजूबे मे से एक है और इसे इंकाओ का खोया हुआ शहर भी कहा जाता है।
  • माचू पिच्चू को 1981 में पेरू का ऐतिहासिक देवालय घोषित किया गया है और यूनेस्को के द्वारा 1983 में विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला है।

Christ the Redeemer / क्राइस्ट द रिडीमर

क्राइस्ट द रिडीमर की प्रतिमा
  • क्राइस्ट द रिडीमर ब्राज़ील के रियो डी जेनेरो मे स्थित ईसा मसीह की एक बड़ी प्रतिमा है जिसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आर्ट डेको स्टैच्यू माना जाता है।
  • यह प्रतिमा 635 टन का है जिसकी ऊँचाई 130 फुट है और चौड़ाई 98 फुट है।
  • क्राइस्ट द रिडीमर तिजुका फॉरेस्ट नेशनल पार्क में कोर्कोवाडो पर्वत की चोटी पर स्थित है ।
  • क्राइस्ट द रिडीमर की प्रतिमा ईसाई धर्म के एक प्रतीक के रुप में रियो और ब्राजील की एक पहचान बन गई है ।
  • क्राइस्ट द रिडीमर की प्रतिमा 1922 और 1931 के बीच बनी है जिसमे मजबूत कांक्रीट और सोपस्टोन का इस्तेमाल किया गया है।
  • क्राइस्ट द रिडीमर विश्व मे ईसा मसीह की सबसे बड़ी प्रतिमा है और क्रॉस या सलीब के आकार मे बना है।

Taj Mahal / ताजमहल

ताजमहल
  • ताजमहल भारत के उत्तर प्रदेश मे आगरा शहर मे यमुना नदी के किनारे स्थित एक विश्व धरोहर मक़बारा है।
  • ताजमहल का निर्माण मुग़ल साम्राज्य का पांचवा शासक सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी बेगम मुमताज़ महल की याद मे करवाया था।
  • ताजमहल मुग़ल वस्तुकला का उतकृष्ट नमूना है जिसमे कई वास्तु शैली फ़ारसी, तुर्क,भारतीय और इस्लामी वस्तुकला शामिल है।
  • 1983 मे ताजमहल को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया।
  • ताजमहल को श्वेत गुम्बद और टाइल आकार मे संगमर्मर से बनाया गया है।
  • ताजमहल का पुरा निर्माण 1648 मे तैयार हुआ था और उस्ताद अहमद लाहौरी इसके रूपांकनकर्ता थे ।

Who Win FIFA World Cup 2022 in Hindi ? / कौन जितेगा फीफा वर्ड कप 2022 ?

G20 शिखर सम्मेलन 2022/ G20 Summit

दुनिया का सबसे बड़ा अजूबा क्या है?

 चीन की दिवार को दुनिया का सबसे बड़ा अजूबा माना जाता है। 

दुनिया का आठवां अजूबा क्या है?

 सिगिरिया को यूनेस्को द्वारा विश्व का 8वां आश्चर्य घोषित किया गया है।

भारत का पहला अजूबा कौन सा है?

ताजमहल 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join WhatsApp Group