8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस / International women’s day in Hindi

International women's day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस / International women’s day in Hindi 8 मार्च को मनाया को मनाया जाता है। प्रतियोगी परीक्षा तैयारी के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बतायंगे

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत / Beginning of International Women’s Day in Hindi

  • महिला दिवस की शुरुआत साल 1908 में अमेरिका के न्यूयॉर्क से हुई थी।
  • उस समय वहाँ मौजूद महिलाओं ने बड़ी संख्या में मिलकर अपनी नौकरी में समय को कम करने की मांग को लेकर एक मोर्चा किया था।
  • इसी के साथ उन्होंने अपने सैलरी को बढ़ाने और वोट डालने के अधिकार की भी मांग की थी।
  • इसके एक साल के बाद अमेरिका में इस दिन को राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया गया था।
  • 1910 में क्लारा जेटकिन ( जो एक जर्मन कार्यकर्त्ता थी ) ने कामकाजी महिलाओं के एक सोशलिस्ट इंटरनेशनल के कोपेनहेगन सम्मेलन के दौरान इस दिन को अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का सुझाव दिया था ।
  • इस सम्मेलन में 17 देशों के लगभग 100 कामकाजी महिलाएं उपस्थित हुई थी।
  • इन उपस्थित सभी महिलाओं ने मिलकर क्लारा जेटकिन के सुझाव का समर्थन किया था ।
  • 1911 में 19 मार्च के दिन कई देशो में महिला दिवस एक साथ मनाया गया। इस तरह से यह पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस था लेकिन अब तक इसे मनाने के लिए कोई दिन निश्चित नहीं किया गया था।
  • 1917 में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने तंग आकर ब्रेड एंड पीस (भोजन और शांति के लिए ) विरोध प्रदर्शन किया था।
  • महिलाओं का यह विरोध इतना संगठित था कि सम्राट निकोस को अपना पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पढ़ा था और इसके बाद रूस की महिलाओं को वोट देने का अधिकार भी मिला।
  • 28 फरवरी को रूसी महिलाओं ने इस हड़ताल कि शुरुआत की थी जो ग्रेगेरियन केलेण्डर में इस दिन को 8 मार्च था जिससे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाने लगा।
  • लेकिन इसे आधिकारिक मान्यता कई वर्षों बाद 1975 में मिली थी और तबसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसे एक थीम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया था।
  • “सेलीब्रेटिंग द पास्ट एंड प्लानिंग फॉर द फ्युचर” अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए पहली बार थीम दिया गया था।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य / purpose of international women’s day in hindi

  • महिला दिवस मनाने का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य महिला और पुरषो में समानता बनाना है।
  • आज के समय में भी दुनिया में कई ऐसे जगह है जहां महिलाओं को समानता का अधिकार नहीं मिलता है।
  • नौकरी में जहां महिलाओं को प्रोमोशन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं स्वरोजगार के क्षेत्र में आज भी महिलाए पिछड़ी हुई है।
  • कई देशों में आज भी महिलाएं शिक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी पिछड़ी हुई है।
  • आज के समय में भी महिलाओं के प्रति हिंसा के मामले बढ़ते हुए देखे जा सकते है।
  • महिला दिवस मनाने का एक उद्देश्य सभी लोगों को इस संबंध में जागरूक करना भी है।
  • महिला दिवस मनाने का एक उद्देश्य महिलाओं को इस दिशा में जागरूक करना और उन्हे भविष्य में प्रगति के लिए तैयार करना भी है।
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का उद्देश्य वक्त के साथ और समाज में महिलाओं की स्थिति बदलते आ रहे है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 / International women’s day 2023 in Hindi

1911 में जब इसे कई देशों में एक साथ मनाया गया था तब से लेकर इस वर्ष तक देखा जाये तो 8 मार्च 2023 में यह 112वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस होगा।
इस दिन सभी देशो में एक साथ 8 मार्च 2023 को सभी अपने तरीके से सेलिब्रेट करते है।
इस दिन महिला के सम्मान में कई कार्यक्रम भी मनाये जायेंगे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस थीम / International women’s day theme in hindi

हर साल 1996 से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को किसी निश्चित थीम के साथ ही मनाया जाता आ रहा है।
1996 में सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का थीम “अतीत का जश्न और भविष्य के लिए योजना” था

1996 से लेकर अबतक महिला दिवस की थीम्स इस प्रकार थे

थीमसाल
अतीत का जश्न और भविष्य के लिए योजना 1996
महिलाओं और शांति तालिका1997
महिला और मानवाधिकार1998
महिलाओं के खिलाफ हिंसा से मुक्त विश्व 1999
शांति के लिए एकजुट महिलाएं2000
महिला और शांति: महिला का संघर्ष प्रबंधन2001
आज की अफगान महिला: वास्तविकता और अवसर2002
लिंग समानता और सहस्राब्दी विकास लक्ष्य2003
महिला और एचआईवी/एड्स2004
2005 के आगे पुरुष-स्त्री समानता और अधिक सुरक्षित भविष्य का निर्माण2005
निर्णय-लेने में महिलायें2006
महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करना2007
महिला और लड़कियों में निवेश2008
महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाले हिंसा को समाप्त करने के लिए महिला और पुरुष का एकजुट2009
समान अधिकार, समान अवसर: सभी के लिए प्रगति2010
शिक्षा, प्रशिक्षण एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी की समान पहुँच: महिलाओं के बेहतरी का मार्ग2011
ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना, गरीबी और भूखमरी का खत्मा करना2012
महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्रवाई का समय को निश्चित करने की मांग की गई थी2013
महिलाओं के लिए समानता, सभी के लिए प्रगति है2014
महिला सशक्तीकरण, ही मानवता सशक्तीकरण: इसे कल्पना कीजिये2015
आने वाले 2030 तक पुरुष-स्त्री में 50-50 वैश्विक समानता के लिए2016
कार्य की बदलती दुनिया में महिलाएं 2030 तक ग्रह में सभी जगह 50-50 समानता2017
अब समय है: महिलाओं और महिलाओं के जीवन को बदलने वाले ग्रामीण और शहरी कार्यकर्ता अब हैं: ग्रामीण और शहरी कार्यकर्ता महिलाओं के जीवन को बदल रहे हैं 2018
महिला और पुरुष का एक समान सोच , बिल्ड स्मार्ट, बदलाव के लिए नया करें2019
प्रत्येक समानता के लिए2020
नेतृत्व में महिलाएं; कोविड-19 दुनिया में एक समान भविष्य प्राप्त करना2021
जेंडर इक्वैलिटी फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो2022
2023

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैसे मनाते है / how to celebrate international women’s day in hindi

  • अफगानिस्तान, चीन, कंबोडिया, नेपाल और जार्जिया जैसे कई देशों में इस दिन नेशनल हॉलीडे दिया गया है।
  • कई देशों में हाफ डे दिया जाता है।
  • कुछ देशों में इस दिन सभी अपनी माँ को गिफ्ट देते है और यह दिन माँ को समर्पित होता है।
  • कई देशों में इस दिन पुरुष अपनी पत्नी, फ़्रेंड्स, माँ, बहनों आदि को गिफ्ट देते है और उनके साथ सेलिब्रेट करते है।
  • भारत में इस दिन कई संस्थानों द्वारा महिलाओ को सम्मान देकर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम किए जाते है।
  • इस दिन को मनाने का तरीका भले ही सभी देशो में अलग हो सकता है लेकिन सभी जगह इसका उद्देश्य और थीम एक ही होता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है ?

8 मार्च

पहली बार सभी देशो में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया था

1996

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का पहला थीम क्या था ?

अतीत का जश्न और भविष्य के लिए योजना

2022 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का थीम क्या था ?

जेंडर इक्वैलिटी फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join WhatsApp Group