Continents of The Earth / पृथ्वी के महाद्वीप

Continents of The Earth

आज हम आपको Continents of The Earth / पृथ्वी के महाद्वीप के बारे में studyaf.com पर बताएंगे। सौर मंडल और पृथ्वी के वायुमंडल के बारे में आपने हमारी वेबसाइट पर पड़ा होगा। इसके आगे हम आपको पृथ्वी के महाद्वीप के बारे में सारी जानकारियां देंगे।

सभी परीक्षाओं में पृथ्वी के महाद्वीप से आधारित कई प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए पृथ्वी के महाद्वीपों के बारे में पढ़ना आपके लिए बहुत जरूरी है।

Continents of The Earth

पृथ्वी सौरमंडल का सिर्फ एक ही ग्रह है जिस पर जीवन संभव है।
पृथ्वी का भू-भाग सात महाद्वीपों में बटा हुआ है ।
एशिया
अफ्रीका
यूरोप
उत्तरी अमेरिका
दक्षिणी अमेरिका
अंटार्टिका
ऑस्ट्रेलिया

पृथ्वी के महाद्वीप को तीन भागों में आपको जानकारी देंगे इस भाग में सिर्फ एशिया के बारे में बताएंगे बाकी के महाद्वीप का बाकी जानकारी अगले भाग मे बतायंगे

Asia Largest Continents of The Earth / पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया

Globe Asia
  • एशिया संसार का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • एशिया पूरे विश्व का कम से कम 30% क्षेत्रफल जो।
  • एशिया से तीन अक्षांशीय वृत विषवत , कर्क और आर्कटिक गुजरते है।
  • एशिया के उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण मे हिन्द महासागर, पूर्व मे प्रशांत महासागर है।
  • एशिया के पश्चिम मे कैस्पियन सागर, काला सागर, यूराल पर्वत तथा भूमध्य सागर एशिया और यूरोप की सीमा बनाता है।
  • स्वेज नहर और लाल सागर अफ्रिका को एशिया से अलग करता है । बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती हैै।
  • एशिया विश्व का लगभग 60% जनसंख्या वाला सबसे बड़ा महाद्वीप है ।
  • एशिया में विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वतमाला श्रेणी का माउंट एवरेस्टट ( 8850 मीटर ऊंचा ) है जो नेपाल में स्थित है जहां इसे सागरमाथा के नाम से जाना जाता है।
  • एशिया में विश्व का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश चीन है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भी सबसे बड़ा देश चीन है।
  • एशिया में सबसे छोटा देश मालदीव है।
  • अफगानिस्तान, कजाकिस्तान ,मंगोलिया ,नेपाल, भूटान तुर्कमेनिस्तान ,उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान और लाओस एशिया के स्थलरुद्ध देश है।
  • एशिया में बहने वाली सबसे लंबी नदी यांग्सी है और सबसे गहरा मृत सागर 397 मीटर है ।
  • बैकाल झील एशिया में स्थित विश्व की सबसे गहरी झील है जिसकी गहराई 1940 मीटर हैं।
  • विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर है जो एशिया में है कैस्पियन सागर 372000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • एशिया का पैगांग झील लद्दाख और तिब्बत में स्थित है जो विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित खारे पानी का झील है पैगांग झील की ऊंचाई 4267 मीटर ऊंचा है।
  • एशिया में विश्व की सबसे ऊंची रेलवे लाइन का निर्माण चीन ने किया है। जो चीन के छिंगहाए प्रांत से प्रारंभ होकर तिब्बत के ल्हासा तक फैला हुआ है जिसकी ऊँचाई 5072 मीटर हैं।
  • महावेली गंगा श्रीलंका की सबसे लम्बी नदी है जो एशिया मे हैं।
  • एशिया मे विश्व का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म गोरखपुर,उत्तर प्रदेश (भारत) में स्थित है जिसकी लंबाई 1.3 किलोमीटर है।
  • विश्व में सबसे ज्यादा मछली पकड़ने वाला देश चीन है ।
  • हांगकांग में पूरे विश्व मे सबसे ज्यादा समाचार पत्र पढ़ा जाता है ।
  • विश्व में सबसे ज्यादा डाकघर भारत देश में है।
  • ह्वांगहो , आमूर, सिक्यांग और यांग्त्सीक्यांग एशिया की प्रमुख नदियां हैं जो प्रशांत महासागर में मिलती हैं।
  • लीना, ओबे और येनेसी एशिया की प्रमुख नदियां हैं जो आर्कटिक महासागर में मिलती है।
  • साइप्रस, जॉर्डन, टर्की, इजराइल और लेबनान भूमध्य सागरीय जलवायु के एशियाई देश हैं।
  • जावा एशिया का सबसे घना बसा द्वीप है।
  • भारत और बांग्लादेश एशिया में सबसे अधिक जूट और गन्ना उत्पादन करते हैं।
  • जापान में सबसे अधिक जल विद्युत का विकास हुआ हैं जो एशिया मे सबसे अधिक जल विधुत केन्द्र हैं।
  • ट्रांस साइबेरियन एशिया का सबसे बड़ा रेल मार्ग है जिसकी लंबाई 9438 किलोमीटर है यह लेनिनग्राड से ब्लडीवोस्टक तक जाता है।
  • एशिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग शिकन जापान में है जो 53.85 किलोमीटर लंबा है और समुद्र तल से इसकी गहराई 240 मीटर है।
  • थाईलैंड , मलेशिया और इंडोनेशिया एशिया में सबसे ज्यादा रबड़ उत्पादन का देश है।
  • तंबाकू, गेहूं, चावल, चाय और कपास का उत्पादन चीन देश करता है जो पूरे विश्व में प्रथम स्थान पर है।
  • जापान देश शहतूत की पत्तियों पर पाले गए रेशम के कीड़ों सेे प्राप्त रेशम पैदा करने में विश्व में प्रथम स्थान पर है।
  • एशिया के देश थाईलैंड में विश्व का सबसे अधिक प्राकृतिक रबड़ उत्पादन किया जाता है।
  • एशिया के देश मलेशिया में टिन उत्पादन सबसे अधिक होता है टिन निर्यात में यह विश्व में प्रथम स्थान पर है। मलेशिया मे टिन खनन का मुख्य केंद्र इपोह मे स्थित हैं।
  • एशिया का सबसे गर्म स्थान मोहनजोदड़ो , पाकिस्तान में है जिसका तापमान 54°C है ।
  • एशिया का सबसे ठंडा स्थान बर्खोयांस्क साइबेरिया मे हैं जिसका तापमान -69°C हैं। बर्खोयांस्क को पृथ्वी का शीत ध्रुव भी कहा जाता है।
  • स्वेज नहर लाल सागर और भूमध्य सागर को जोड़ने वाली नहर हैं।
  • एशिया के देश इंडोनेशिया में विश्व में सबसे ज्यादा सिनकोना उत्पादन होता है । सिनकोना से कुनैन बनाई जाती है जो मलेरिया की दवाई है । बांडुंग इसका सबसे बड़ा सिनकोना उत्पादन केंद्र है।
  • विश्व का सर्वाधिक जलयान बनाने वाला देश जापान है जो एशिया में है।
  • जापान का नागासाकी शहर क्यूशू द्वीप पर स्थित है। जापान के लोग चाय को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं इसलिए वह चाय का एक उत्सव मनाते हैं जिसे चा-नू-यू कहते हैं।
  • विश्व मे सिंचाई नहरों का सबसे बड़ा जाल पाकिस्तान में है।
  • विश्व मे सुंदर बौद्ध मंदिरों के लिए म्यांमर प्रसिद्ध है।
  • एशिया में स्वर्णिम त्रिभुज के अंतर्गत लाओस-थाईलैंड-म्यांमर आते हैंं।

Where is Mount Everest ? / माउंट एवरेस्ट कहाँ है?

  • एशिया में विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वतमाला श्रेणी का माउंट एवरेस्टट ( 8850 मीटर ऊंचा ) है जो नेपाल में स्थित है जहां इसे सागरमाथा के नाम से जाना जाता है।
  • माउन्ट एवरेस्ट देशांतर-86°55’40” पूर्व और अक्षांश-27°59’16” उत्तर निर्देशांक हैं। इसकी ऊँचाई 8850 मीटर हैं जो नेशनल जियोग्राफीक सोसाइटी ने जीपीएस उपग्रह के उपयोग से 5 मई 1999 मे मापन किया गया था।
  • माउन्ट एवरेस्ट को नेपाली मे सगरमाथा और संस्कृत मे देवगिरी नाम हैं।
  • तिब्बत मे माउन्ट एवरेस्ट को चोमोलंगमा अथवा पार्वतो की रानी के नाम से जाना जाता हैं।
  • माउन्ट एवरेस्ट का नाम सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर पड़ा जिन्होंने एवरेस्ट के अस्तित्व का पता लगाया था। सर जॉर्ज एवरेस्ट 1830 से 1843 तक भारत के महासर्वेक्षक रहे हैं उस समय माउन्ट एवरेस्ट को चोटी-15 कहा जाता था।
  • एडम हिलेरी और तेनजिंग नोरगे 1953 ई मे माउन्ट एवरेस्ट की चोटी पर पहुचे थे।
  • विश्व मे सबसे कम उम्र 13 वर्ष मे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाला पुरुष जॉर्डन रोमेरो ( अमेरिका) ने 22 मई 2010 को किया।
  • विश्व मे सबसे कम उम्र 13 वर्ष मे माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली महिला मालवेथ पूर्णा ( आंध्र प्रदेश, भारत) ने 25 मई 2014 मे किया।

Continents of the Earth / पृथ्वी के महाद्वीप के अगले भाग मे बाकी महाद्वीपों के बारे मे पढ़ेंगे ।

पृथ्वी में 7 महाद्वीप कौन से हैं?

पृथ्वी का भू-भाग सात महाद्वीपों में बटा हुआ है ।
एशिया
अफ्रीका
यूरोप
उत्तरी अमेरिका
दक्षिणी अमेरिका
अंटार्टिका
ऑस्ट्रेलिया

पृथ्वी के महाद्वीप में सबसे बड़ा महाद्वीप कौन हैं?

एशिया

एशिया में विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत कौन हैं?

माउंट एवरेस्टट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join WhatsApp Group