Solar System | सौर मंडल

Solar System

सोलर सिस्टम क्या है? ग्रहों की सूर्य से दूरी, ग्रहों के प्रकार, ग्रहों का आकार

Solar System

सभी ग्रह, उपग्रह, धूमकेतु आदि जो सूर्य का चक्कर लगाते हैं सम्मिलित रूप से सौर मंडल कहलाता है।
हमारा सौरमंडल जिस मंदाकिनी मैं आता है उसे हम Milky Way Galaxy या आकाशगंगा कहते हैं हमारी आकाशगंगा का आकार सर्पिलाकार (Spiral) आकार है जिसमें करीब 100 अरब तारे स्थित है हमारा सूर्य भी इन तारों में से एक है
पृथ्वी के सबसे निकट का तारा सूर्य है और हमारे सौरमंडल के सबसे नजदीक तारा प्रॉक्सिमा सेंचुरी है।

हमारे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह है।

  1. बुध (Mercury)
  2. शुक्र (Venus)
  3. पृथ्वी(Earth)
  4. मंगल (Marsh)
  5. बृहस्पति (Jupiter)
  6. शनि(Saturn)
  7. अरुण (Uranus)
  8. वरुण (Neptune)

इनके अलावा भी हमारे सौरमंडल में तीन बौने ग्रह हैं सिरीस, प्लूटो और एरिस।
2006 से पहले हमारे सोलर सिस्टम में नौ ग्रह माने जाते थे लेकिन 2006 में प्लूटो नाम के ग्रह को ग्रहों की श्रेणी से बाहर कर दिया गया। क्योंकि यह अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) द्वारा निर्धारित ग्रह होने की शर्तो को पूरा नहीं कर रहा था ।

Types Of Planets | ग्रहों के प्रकार

ग्रह मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं बाह्य ग्रह और आंतरिक ग्रह

  • आंतरिक ग्रह वे होते हैं जो मुख्यतः खनिज लोहे और पत्थर की चट्टानों से बने होते हैं जिन पर एक कोई ठोस परत होती है इसमें बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल ग्रह आते हैं।
  • बाह्य ग्रह वे ग्रह होते हैं जिन पर कोई ठोस परत मौजूद नहीं होती और यह गैस के गोले होते हैं इन्हें गैस जॉइंट भी कहते हैं इसमें बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण आते हैं।

सूर्य | Sun

sun
  • सूर्य की आयु लगभग अरब 10 वर्ष है जिसमें सूर्य की वर्तमान आयु लगभग अरब 5 वर्ष है।
  • सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं।
  • जब कोई ग्रह सूर्य का एक चक्कर लगाता है तो लगे समय को परिक्रमण काल कहते हैं जिससे वर्ष वर्ष का निर्धारण होता है।
  • जब कोई ग्रह अपने अक्ष पर घूमते हुए ही एक चक्कर पूरा करता हैं तो लगे समय को परिभ्रमण काल कहते हैं जिसे दिन और रात का निर्धारण होता है।
  • सूर्य की सतह से हजारों किलोमीटर दूर तक उठ रही लपटों को शोलर फ्लेम कहते हैं सूर्य की जो प्रकाश पृथ्वी तक पहुचता है उसे सूर्यताप कहते हैं।

Mercury | बुध

mercury
  • सभी ग्रहों में बुध सूर्य के सबसे निकट है सूर्य के सबसे निकट होने के कारण बुध पर वायुमंडल नहीं है।
  • वायुमंडल ना होने के कारण बुध पर दिन का तापमान 390° और रात का तापमान -170° तक होता है अर्थात बुध पर दिन काफी गर्म और आते बर्फीली होती हैं।
  • बुध का तपान्तर 560° है जो सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा है।
  • बुध का कोई उपग्रह नहीं है।
  • यह वर्ष में तीन बार भोर का तारा एवं साय के तारे के रूप में कार्य करता है।
  • बुध का 1 दिन पृथ्वी के 59 दिन के बराबर होता है बुध का 1 वर्ष पृथ्वी के 88 दिन का होता है।बुध

Venus | शुक्र

venus
  • शुक्र ग्रह को हम भोर का तारा और साय के तारे के रूप में जानते हैं।
  • यह सबसे चमकीला ग्रह है और सबसे गर्म ग्रह भी है।
  • क्योंकि शुक्र पर 96% कार्बन डाइऑक्साइड है गैसों से भरी होने के कारण इसे प्रेशर कुकर की दशा वाला ग्रह भी कहते हैं।
  • सभी ग्रह पश्चिम से पूर्व की ओर चक्कर लगाते हैं और शुक्र पूर्व से पश्चिम की ओर चक्कर लगाता है।
  • शुक्र ग्रह को पृथ्वी की बहन के नाम से भी जानते हैं।
  • पृथ्वी के सबसे निकट का ग्रह शुक्र है।
  • शुक्र का भी कोई उपग्रह नहीं है।
  • शुक्र का 1 वर्ष पृथ्वी के 225 दिन का और शुक्र का 1 दिन पृथ्वी के 243 दिन के बराबर होता है यानी शुक्र का दिन उसके वर्ष से बड़ा होता है।

Earth | पृथ्वी

earth
  • पृथ्वी पर 5 लेयर में वायुमंडल पाया जाता है।
  • इसे नीला ग्रह कहते हैं।
  • पृथ्वी का आकार अंडाकार है।
  • पृथ्वी पर 71% जल है।
  • पृथ्वी का एक उपग्रह चंद्रमा है जो सौरमंडल का पांचवा सबसे बड़ा उपग्रह है। यह पृथ्वी से लगभग 3,84,365 किलोमीटर दूर है
  • पृथ्वी भी अपने सौरमंडल का पांचवा सबसे बड़ा ग्रह है।
  • पृथ्वी का 1 दिन 24 घंटे का होता है पृथ्वी का 1 वर्ष 365 दिन का होता हैं।
  • पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है इसके कारण ही पृथ्वी पर अलग-अलग जगहों पर मौसम बदलते रहते हैं।

Mars | मंगल

mars
  • मंगल ग्रह को लाल ग्रह भी कहते हैं।
  • पृथ्वी के अलावा अगर जल और जीवन की संभावना कहीं है तो वह मंगल पर ही है।
  • इसे पृथ्वी सादृश्य ग्रह भी कहते हैं।
  • मंगल के 2 उपग्रह हैं फोबोस और डीमोस हैं।
  • मंगल पर ही सौरमंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी ओपिसमेसी है।
  • सौरमंडल का सबसे ऊंचा पर्वत निकस ओलंपिया भी मंगल पर है।
  • पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी है और मंगल अपने अक्ष पर 25° झुका है।
  • मंगल का 1 वर्ष 687 दिन का होता है और मंगल का 1 दिन 24 घंटे 37 मिनट का होता है

Jupiter | बृहस्पति

jupiter
  • सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है।
  • इसे हम तारा सदृश्य ग्रह के नाम से भी जानते हैं इसे पिला गृह भी कहते हैं इसे मास्टर गॉड भी कहते हैं।
  • बृहस्पति के सबसे ज्यादा 69 उपग्रह है।
  • इस पर लाल धब्बे पाए जाते हैं।
  • इसका सबसे बड़ा उपग्रह गैनिमीड है।
  • इसका दिन सबसे छोटा होता है बृहस्पति का 1 वर्ष पृथ्वी के एक 11 वर्ष के बराबर है और बृहस्पति का 1 दिन 9 घंटे 55 मिनट का होता है।
  • बृहस्पति और मंगल के बीच छुद्र ग्रह यानी ग्रहों के टुकड़े पाए जाते हैं।
  • बृहस्पति के गुरुत्वाकर्षण के कारण मंगल ग्रह के कुछ हिस्से टूट करअंतरिक्ष में घूमने लगते हैं इन्हें ही छुद्र ग्रह कहते हैं

Saturn | शनि

saturn
  • इसे आकाशगंगा सदृश्य ग्रह के नाम से भी जानते हैं।
  • इस पर 7 छल्ले पाए जाते हैं A, B, C, D, E, F और G A सबसे बाहरी छल्ला है और G सबसे अंदर का छल्ला है।
  • इसके 62 उपग्रह है इसका एक उपग्रह टाइटन है जिस पर वायुमंडल मौजूद है।
  • इसे चपटा ग्रह भी कहते हैं।
  • शनि का 1 वर्ष पृथ्वी के 30 वर्ष के बराबर होता है और शनि का 1 दिन 10 घंटे 40 मिनट का होता है।

Uranus | अरुण

uranus
  • इसे लेटा हुआ ग्रह भी कहते हैं। क्योंकि यह अपने अक्ष पर 82.5 डिग्री झुका है।
  • इसके 27 उपग्रह हैं क्योंकि इस पर मीथेन अधिक पाई जाती है इसलिए इसे हरा ग्रह भी कहते हैं।
  • शुक्र ग्रह की तरह यह भी पूर्व से पश्चिम की ओर गति करता है।
  • अरुण का 1 वर्ष पृथ्वी के 84 वर्ष के बराबर है और 1 दिन लगभग 11 घंटे का होता है।

Neptune | वरुण

neptune
  • वरुण पर भी मीथेन अधिक पाई जाती है।
  • इसके 18 उपग्रह हैं।
  • यह सबसे ठंडा ग्रह है और यह सूर्य से सबसे अधिक दूरी पर स्थित है।
  • वरुण का 1 वर्ष पृथ्वी के लगभग 165 वर्ष के बराबर होता है और 1 दिन 16 घंटे का होता है।

Distance from the Sun |सूर्य से बढ़ती हुई दूरी के क्रम में ग्रह

Plenets Distance form Sun
ग्रह | Planetsसूर्य से बढ़ती हुई दूरी के क्रम | Distance From Sun Serial
बुध (Mercury)1
शुक्र (Venus)2
पृथ्वी(Earth)3
मंगल (Marsh)4
बृहस्पति (Jupiter)5
शनि(Saturn)6
अरुण (Uranus)7
वरुण (Neptune)8

Planets And Their Masses And Diameters | ग्रहों के ब्यास और उनके उपग्रह

ग्रह | Planets ब्यास | Diameters उपग्रह | Satellite
बुध (Mercury)4,879.4 km0
शुक्र (Venus)12,104 km0
पृथ्वी(Earth)12,742 km1
मंगल (Marsh)6,779 km2
बृहस्पति (Jupiter)139,820 km79
शनि(Saturn)116,460 km62
अरुण (Uranus)50,724 km27
वरुण (Neptune)49,244 km14

सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन हैं?

बृहस्पती हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है |

सबसे चमकीला ग्रह कौन सा है?

शुक्र हमारी सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह है

सूर्य के सबसे निकट का ग्रह कौन सा है?

सूर्य के सबसे निकट बुध ग्रह है।

किस ग्रह को प्रेशर कुकर की दशा वाला ग्रह कहते है?

शुक्र ग्रह को प्रेशर कुकर की दशा वाला ग्रह कहते हैं।

Plantes Size |आकार के आधार पर ग्रहों को स्थिति घटते क्रम में

बृहस्पति (Jupiter)
शनि(Saturn)
अरुण (Uranus)
वरुण (Neptune)
पृथ्वी(Earth)
शुक्र (Venus)
मंगल (Marsh)
बुध (Mercury)

REET KI TAIYARI KAISE KARE 2022

नूपुर शर्मा प्रोफेट मोहम्मद पर की गई टिप्पणी और विवाद

Army Rally Bharti 2022 | आर्मी रैली भर्ती 2022

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join WhatsApp Group