Olympic Game / ओलंपिक खेल

Olympic Game

आज हम आपको Olympic Game /ओलंपिक खेल के बारे में studyaf.com पर बताएंगे। ओलंपिक खेल हर 4 साल पर खेला जाता है। 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक फ़्रांस के पेरिस मे होगा।
Olympic Game /ओलंपिक खेल का इतिहास बहुत पुराना है और इस खेल में कई सारे देश बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। हमारे सभी परीक्षाओ में ओलंपिक खेल से कई सारे प्रश्न पूछे जाते हैं।

History of Olympic Games / ओलंपिक खेल का इतिहास

  • यूनान के ओलंपिया शहर में 776 ईसा पूर्व प्राचीन ओलंपिक खेल की शुरुवात हुई।
  • यह ओलंपिक कूद उस समय चार सालो मे एक बार खेला जाता था।
  • रोम के राजा थियोडोसियस ने 394 ईसा पूर्व मे ओलंपिक खेल का आयोजन बंद करवा दिया।
  • 1896 ई को यूनान के एथेंस शहर मे ओलंपिक खेल प्रतियोगिता को प्रारम्भ किया गया।
  • आधुनिक ओलंपिक खेल को प्रारंभ कराने का पूरा श्रेय फ़्रांस के बैरोन पियरे डि कोबार्टिन को जाता है।
  • 1896 ई से हर चार साल पर ओलंपिक खेल प्रतियोगिता होता है।

Purpose of Olympic / ओलंपिक का उद्देश्य

  • ओलंपिक का लैटिन मे मुख्य उद्देश्य सिटियस, अल्टियस और फोर्टियस है जिसका मतलब तेज, ऊँचा और बलवान है जो 1897 मे फादर डिडोन के द्वारा दिया गया ।
  • 1920 मे एंटवर्प ओलंपिक खेलों मे पहली बार ओलंपिक के उद्देश्य को प्रस्तुत किया गया ।
  • ओलंपिक खेल का उद्देश्य विश्व मे खेल के माध्यम से शांति बनाये रखना है।
  • आपसी भाईचारा, सम्मान, मित्रता और विश्व को एकजुट बनाये रखना है।

International Olympic Committee / अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति

  • 1894 ई में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का स्थापना सखोन मे हुआ।
  • स्वीटजरलैंड के लोसने मे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुख्यालय है।
  • अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ओलंपिक खेलों को संचालन करती है।
  • अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ओलंपिक खेलों का स्थान, नियम और सभी गतिविधियां संचालन करती हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति में एक अध्यक्ष, 3 उपाध्यक्ष और 7 अन्य सदस्य होते हैं जो इस समिति के कार्यकारिणी होते है।

Olympic Flag / ओलंपिक का ध्वज

  • ओलंपिक ध्वज का सृजन 1913 ई में बैरोन पियरे डि कोबार्टिन ने किया।
  • ओलंपिक ध्वज का उद्घाटन 1914 में पेरिस में हुआ।
  • ओलंपिक ध्वज सबसे पहले 1920 के एंटवर्प ओलंपिक में फहराया गया।
  • ओलंपिक ध्वज सफेद रंग का है जिसमें ओलंपिक प्रतीक के रूप में 5 रंगीन चक्र एक दूसरे से मिले हुए है ।
  • यह 5 रंगीन चक्र 5 महाद्वीपों का नेतृत्व करने के साथ निष्पक्ष और मुक्त स्पर्धा का प्रतिक है।
  • जिसमे नीला चक्र यूरोप, पीला चक्र एशिया, काला चक्र अफ्रीका, हरा चक्र ऑस्ट्रेलिया और लाल चक्र उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका का प्रतिक है।

Olympic Torch / ओलंपिक मशाल

  • ओलंपिक मशाल को जलाने की शुरुआत 1928 में एमस्टर्डम ओलंपिक से हुआ ।
  • 1936 मे बर्लिन ओलंपिक से ओलंपिक मशाल को आयोजन स्थल तक लाने का प्रचलन शुरु हुआ।
  • ओलंपिक मशाल को खेल शुरु होने से कुछ दिन पहले यूनान के ओलम्पिया मे हेरा मंदिर मे सूर्य की किरणों से मशाल को प्रज्वलित करके विभिन्न खिलाड़ियों द्वारा आयोजन स्थल तक लाया जाता है।
  • इस ओलंपिक मशाल से खेल समारोह विशेष की मशाल प्रज्वलित किया जाता है।

Olympic Medal / ओलंपिक पदक

  • ओलंपिक खेलों मे सभी विजेताओं को 3 प्रकार के पदक दिये जाते है जो स्वर्ण,रजत और कांस्य पदक है।
  • स्वर्ण पदक प्रथम स्थान, रजत पदक द्वितीय स्थान और कांस्य पदक तृतीय स्थान के विजेताओं को दिया जाता है।
  • स्वर्ण पदक 60 मिमी वृत्त और 3 मिमी मोटा होता है जिसमे 92.5% रजत और 6 ग्राम सोने का परत युक्त होता है।
  • रजत पदक 60 मिमी वृत्त और 3 मिमी मोटा होता है जो 92.5% रजत का बना होता है।
  • कांस्य पदक 60 मिमी वृत्त और 3 मिमी मोटा होता है जो पुण रूप कई कांस्य का बना होता है ।

Types of Olympic / ओलंपिक खेल के प्रकार

ओलंपिक खेल 4 प्रकार के होते है।
ग्रीष्मकालीन ओलंपिक
शीतकालीन ओलिंपिक
पैरालंपिक
यूथ ओलंपिक

List of Olympic / ओलंपिक की सूची

क्रमांकवर्षस्थान/देशखिलाड़ियों की संख्याभाग लेने वाले देशस्वर्ण पदको की संख्या
11896एथेंस यूनान2451443
21900पेरिस फ्रांस12252486
31904सेंट लुइस USA 6891289
41908लंदन ब्रिटेन203522107
51912स्टॉकहोम स्वीडेन254728102
61916बर्लिन जर्मनीcancelcancelcancel
71920एंटवर्प बेल्जियम266929151
81924पेरिस फ्रांस309244126
91928एमस्टर्डम हॉलैंड301446109
101932लॉस एंजिल्स USA 140837117
111936बर्लिन जर्मनी406649129
121940टोक्यो जापानcancelcancelcancel
131944लंदन ब्रिटेनcancelcancelcancel
141948लंदन ब्रिटेन409959136
151952हेलसिंकी फिनलैंड492569149
161956मेलबर्न आस्ट्रेलिया318467145
171960रोम इटली534883150
181964टोक्यो जापान514093163
191968मैक्सिको सिटी मैक्सिको 5530112172
201972म्यूनिख पश्चिम जर्मनी7123121195
211976माँट्रियल कनाडा602892198
221980मास्को521780203
231984लॉस एंजिल्स USA 5797140221
241988सियोल दक्षिण कोरिया8465159237
251992बार्सिलोना स्पेन9367169257
261996 अटलांटा USA 10310197271
272000सिडनी ऑस्ट्रेलिया10321200300
282004एथेंस यूनान10625201301
292008बीजिंग चीन11000204302
302012लंदन ब्रिटेन10500204302
312016रियो डि जेनेरो ब्राजील11545205306
322020टोक्यो जापान11090205339

G20 शिखर सम्मेलन 2022/ G20 Summit

फीफा वर्ड कप 2022 / FIFA World Cup in Hindi

प्रथम विश्व युद्ध 1914 / First World War in Hindi

द्वितीय विश्वयुद्ध 1939 / Second World War in Hindi

2024 ओलंपिक खेल कहा होगा ?

पेरिस

इतिहास मे ओलंपिक 3 बार कब और क्यो नही हुआ था?

1916 प्रथम विश्व युद्ध और 1940 तथा 1944 मे द्वितीय विश्व युद्ध के कारण ओलंपिक खेल नही हुआ।

ओलंपिक कितने प्रकार के खेले जाते है?

4 प्रकार के

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति का गठन कब हुआ?

1894

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join WhatsApp Group