नील आर्मस्ट्रांग / Neil Armstrong in Hindi

Neil Armstrong

आज हम आपकों नील आर्मस्ट्रांग / Neil Armstrong in Hindi के बारे मे बताएंगे, उनसे जुड़े हुए महत्वपूर्ण जानकारिया , शिक्षा, उपलब्धियां और जीवन परिचय बताएंगे । नील आर्मस्ट्रांग के बारे मे जानने से आपकों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने मे काफी मदद मिलेगा।

चांद पर पहला आदमी कौन उतरा था ?

नील आर्मस्ट्रांग ने पहली बार जुलाई, 1969 मे चन्द्रमा पर पहला कदम रखा था। यह एक अमेरिकी खगोळ्यात्री थे जो एयरोस्पेस इंजीनियर, नौसेना अधिकारी, परीक्षण पायलट और प्रोफेसर थे।
नील आर्मस्ट्रांग को चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले इंसान के रूप मे जाना जाता है।

नील आर्मस्ट्रांग का जन्म / Birth of Neil Armstrong

  • नील एल्डन आर्मस्ट्रांग का जन्म 5 अगस्त 1930 को वेपकॉनेटा,ओहायो , संयुक्त राष्ट्र अमेरिका मे हुआ था।
  • नील आर्मस्ट्रांग के पिता का नाम स्टीफेन आर्मस्ट्रांग था और उनकी माता का नाम वायला लुई एंजेल था।
  • नील आर्मस्ट्रांग के पिता ओहायो सरकार के लिए ऑडिटर थे।
  • नील आर्मस्ट्रांग के दो छोटे भाई भी थे जिनका नाम जून और डीन था।

शिक्षा / Neil Armstrong’s education

  • नील आर्मस्टोरंग ने शिक्षा की शुरुआत सरकारी हाईस्कूल से किया और उड़ान के पहले पाठ वेपकॉनेटा एयरफिल्ड पर अध्यन शुरु किया।
  • नील आर्मस्ट्रांग ने अपने 16वे साल मे स्टूडेंट फ्लाइट सर्टिफिकेट हासिल किया था और उसी साल मे अपनी एकल उड़ान भारी उस समय नील आर्मस्ट्रांग के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नही था।
  • 1948 मे नील आर्मस्ट्रांग ने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई मे लग गए।
  • 26 जनवरी 1949 मे नील आर्मस्ट्रांग को नौसेना से बुलावा मिला जहा पेंसाकोला नेवी एयर स्टेशन मे 18 महीने की ट्रेनिंग ली।
  • आर्मस्ट्रांग 20 साल के होने ही वाले थे की उन्हे नेवल एविएटर यानि नौसेना पॉयलेट का दर्जा मिल गया।

https://amzn.to/3Y11D1W

करियर / Neil Armstrong’s career

  • नील आर्मस्ट्रांग को 26 जनवरी 1949 मे नौसेना से बुलावा मिला जहा पेंसाकोला नेवी एयर स्टेशन मे कक्षा 5-49 के साथ उड़ान प्रशिक्षण के लिए रिपोर्ट करने की आवश्यकता थी।
  • नील आर्मस्ट्रांग 24 फरवरी 1949 को नौसेना मे एक मिडशिपमैन बन गए।
  • नील आर्मस्ट्रांग ने 2 मार्च 1950 को पहला कैरियर वाहक लैंडिंग बनाया ।
  • 16 अगस्त 1950 मे नील आर्मस्ट्रांग को नौसेना द्वारा पत्र सूचना मिला की वह पुरी तरह से नौसेनिक एविएटर योग्य हो गए है।
  • नील आर्मस्ट्रांग को एनएसएस नार्थ आइलैंड मे फ्लीट एयरक्राफ्ट सर्विस स्क्वाड्रन 7 (FASRON 7) सौपा गया।
  • नील आर्मस्ट्रांग ने ऑल-जेट स्क्वाड्रन VF-51 और ग्रुम्मन F9F पैंथर जेट, हेलीकाप्टर,रॉकेट और ग्लाईडर उड़ाए।
  • युद्ध के दौरान नील आर्मस्ट्रांग को उड़ान का पहला अवसर 29 अगस्त 1951 कोरिया युद्ध मे मिला। जहाँ 78 मिशनों के उड़ान मे 121 घंटे हवा मे रहे जिसके लिए उन्हे एयर मेडल, गोल्ड स्टार और कोरियन सर्विस मेडल मिला।
  • चंद्र यान सफऱ के बाद नील आर्मस्टोरंग सिनसिनाती यूनिवर्सिटी मे एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के प्रोफेसर बन गए।

नील आर्मस्ट्रांग चांद सफर मे किसके साथ गए

  • नील आर्मस्ट्रांग ने अपोलो 8 अभियान मे काम किया था इसलिए उन्हे अपोलो 11 अभियान मे शामिल किया गया जहा उन्हे कमांडर का दायित्व निभाना था।
  • इनके साथ 2 और अंतरिक्ष यात्री भी गए जिनमे बज़ एल्ड्रिन जो लूनर मॉड्यूल के पायलट बने और माइकल कॉलिंस कमांड मॉड्यूल के पायलट बने।
  • बज़ एल्ड्रिन चंद्रमा पर कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति बने है।

सम्मान और पुरस्कार / Neil Armstrong Honors and Awards

  • नील आर्मस्ट्रांग को कई सारे पुरस्कार मिले है जिनमे राष्ट्रपति निक्सन से राष्ट्रपति पदक, अमेरिकन जियोग्राफ़िकल सोसाइटी से कलुम भौगोलिक पदक और कोरियर ट्रॉफी जो नेशनल एरोनॉटिकल एसोसिएशन से 1969 मे मिला था।
  • 1970 मे डॉ रॉबर्ट एच गोडार्ड ट्रॉफी, 1971 मे सिल्वेनस थायर पुरस्कार , रस्ट्रपति जिमी कार्टर से कोंग्रेस का अंतरिक्ष पदक, द नेशनल ऐरोनॉटिकल एसोसिएशन से राइट ब्रदर मेमोरियल ट्रॉफी और भी पदक एवं सम्मान शामिल है।

मृत्यु / Death of Neil Armstrong

नील आर्मस्ट्रांग ने ह्रदय की बीमारी के लिए 7 अगस्त 2012 को बाईपास सर्जरी करवाया और ठीक भी होने लगे।
सर्जरी से उन्हे कुछ जटिलताये उत्पन्न होने लगी और 25 अगस्त 2012 को सिनसिनाती,ओहायो मे मृत्यु हो गयी।

चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले इंसान कौन है ?

नील आर्मस्ट्रांग

चंद्रमा पर कदम रखने वाले दूसरे इंसान कौन है ?

बज़ एल्ड्रिन

नील आर्मस्ट्रांग ने चन्द्रमा पर पहला कदम कब रखा था।

नील आर्मस्ट्रांग ने पहली बार जुलाई, 1969 मे चन्द्रमा पर पहला कदम रखा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join WhatsApp Group