प्रथम विश्व युद्ध 1914 / First World War in Hindi

world war

आज हम प्रथम विश्व युद्ध / First World War के बारे में पड़ेंगे। हमारे वेबसाइट studyaf.com पर आपको प्रथम विश्व युद्ध का इतिहास होने के सभी कारण, विश्वयुद्ध से होने वाली सभी हानियां, सहायक देशों के बारे में सभी प्रकार की जानकारियां हासिल करेंगे। कई बार हमारे परीक्षाओं में विश्व युद्ध के बारे में कई सारे प्रश्न पूछे जाते हैं ।

प्रथम विश्व युद्ध का इतिहास / History of First War

प्रथम विश्वयुद्ध 28 जुलाई 1914 से 11 नवंबर 1918 तक चला था ये युद्ध यूरोप में हुआ था इसमें कई दूसरे देश भी शामिल हुए थे ।

प्रथम विश्वयुद्ध को ‘महान युद्ध’ के रूप में जाना जाता है ये सभी युद्धों को समाप्त करने वाले महायुद्ध के रूप में जाना जाता है।

त्रि-मैत्री गुट और त्रि-राष्ट्रीय मैत्री गुट की आपसी मुकाबले में यूरोप में युद्ध की परिस्थितियां आरम्भ कर दी। बोस्रिया के सर्ब युगोस्लाव राष्ट्रवादी गैवरिलो प्रिंसिपल ने ऑस्ट्रिया हंगरी के राजकुमार फर्डिनेंस और उसकी पत्नी की हत्या कर दी। ये हत्या 28 जून 1914 को साराजेवो मे हुआ। प्रथम विश्व युद्ध का कारण साराजेवो हत्याकांड के विवाद से शुरु हुआ।

प्रथम विश्व युद्ध होने के कारण / Causes of First World War

  • सेराजेवो हत्याकांड भी प्रथम विश्व युद्ध का एक करण है।
  • कट्टरपंथी राष्ट्रवाद की भावना ने यूरोपीय देशों मे बीच जलन और नफरत की आग को बढ़वा दिया।
  • विभिन्न देशों में युद्ध के लिए सैनिकों को तैयार कर दिया गया था।
  • विभिन्न देश औद्योगिक क्रांति चाहते थे जिससे वह अपने देश में उपनिवेश करें और उन्हें कच्चा माल मिल सके जिसके जरिए वह अपने देश में बनाई हुई मशीनों के द्वारा उस चीज को सभी जगह बेच सकें।
  • आर्थिक साम्राज्यवाद के कारण इंग्लैंड और जर्मनी के बीच विवाद औद्योगिक और व्यवसायिक उन्नति को लेकर होने लगा।
  • 1890 मैं जर्मनी के नए सम्राट विल्हेम दो ने एक अंतरराष्ट्रीय नीति की शुरुआत की। विश्व के अन्य देशों ने जर्मनी को उभरता हुआ खतरा के रूप में देखा जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय स्थिति अस्थिर हो गई।
  • सभी यूरोपियन देशों ने साथ मिलकर एक रक्षा समझते पर सन्धि कर लिया। जिससे यदि किसी यूरोपीय राष्ट्र की ओर किसी शत्रु राष्ट्र से हमला होता है तो सहयोगी राष्ट्र सहायता के लिए साथ खड़े होंगे।

प्रथम विश्वयुद्ध की विशेषताएं

  • प्रथम विश्व युद्ध इतिहास में लड़ा जाने वाला सबसे लंबा, भयानक और भीषण युद्ध था।
  • प्रथम विश्वयुद्ध में ना केवल यूरोप बल्कि एशिया और उत्तरी अमेरिका के देशों ने भी भाग लिया था।
  • प्रथम विश्व युद्ध पूरी तरह से पूर्व नियोजित रूप से एक साथ गठित किया गया था ।
  • इतिहास मे जो अस्त्र-शस्त्र इस्तेमाल हुए थे उनसे आधुनिक अस्त्र शस्त्र का ऊपयोग किया गया था प्रथम विश्व युद्ध मे किया गया था।
  • इस युद्ध में सैनिक के साथ-साथ आम नागरिकों की बड़ी संख्या मे मौते हुई।

प्रथम विश्व युद्ध की प्रमुख घटनाएं

प्रथम विश्व युद्ध की महत्वपूर्ण प्रमुख घटनाएं हैं;-

  • 28 जुलाई 1914 को प्रथम विश्व युद्ध प्रारंभ हुआ।
  • जर्मनी ने फ्रांस के पश्चिमी मोर्चे पर आक्रमण करने के लिए बेल्जियम से रास्ता मांगा लेकिन बेल्जियम ने जर्मनी को मना कर दिया ।
  • जर्मन सेना ने क्रोध में आकर बेल्जियम के ऊपर आक्रमण कर दिया।
    जर्मन सेना ने पूर्वी मोर्चे पर रूस को बुरी तरह हरा दिया।
  • 1914 मैं बुल्गारिया ने सर्बिया को हरा दिया।
  • 1916 मे बरइन की लड़ाई मे जर्मनी की सेना फ़्रांस की सेना से हार गयी।
  • इटली ने 23 मई 1915 को युद्ध मे प्रवेश लिया।
  • 6 अप्रैल 1917 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने मित्र राष्ट्रो की ओर से युद्ध मे भाग लिया।
  • रूस ने नवंबर 1917 को विश्वयुद्ध से बाहर होने की घोषणा की।
  • 11 नवम्बर 1918 को जर्मनी ने आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद प्रथम विश्वयुद्ध का युद्ध रुक गया।
  • प्रथम विश्वयुद्ध 4 साल 3 महीने 11 दिन तक चला था।
First Word War

प्रथम विश्व युद्ध के परिणाम

  • प्रथम विश्वयुद्ध में अधिक मात्रा में जन धन का विनाश हुआ था।
  • प्रथम विश्वयुद्ध में आधुनिक हथियारों का भारी मात्रा में उपयोग हुआ था।
  • जर्मनी, पोलैंड ,टर्की, फिनलैंड और युगोस्लाविया देशों ने एक गणराज्य शासन का स्थापना किया।
  • पेरिस शांति सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • पेरिस शांति सम्मेलन के वजह से यूरोप मे 8 नए राज्य बनाये गये।
  • प्रथम विश्वयुद्ध के परिणाम के रूप मे संयुक्त राज्य अमेरिका महाशक्तिशाली हो गया।
  • 1929 मे धन के अभाव के कारण सभी देशों मे आर्थिक महामंदी हो गया।
  • इस युद्ध के दौरान पूर्वी यूरोप मे समाजवाद भावना का विकास हुआ। राष्ट्रीयता और आत्म निर्भरता के सिद्धदांत का प्रभाव हुआ।
  • 1920 मे अंतर्राष्ट्रीय संस्था लीग ऑफ नेशन्स का स्थापना हुआ जिससे भविष्य मे होने वाले युद्ध को रोका जा सके।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध की रणनीति तैयार होने लगा।
  • प्रथम विश्वयुद्ध मे 30-35 देशों ने भाग लिया था।

पेरिस का शांति सम्मेलन / Paris Peace Conference

18 जनवरी 1919 मे प्रथम विश्वयुद्ध के जीते हुए राष्ट्रो ने पेरिस मे शांति सम्मेलन आयोजित किया।
फ़्रांस के राष्ट्रपति क्लीमेंसो ने इस शांति सम्मेलन का अध्यक्षता किया था।
शांति सम्मेलन मे मित्र राष्ट्रो ने हराए हुए राष्ट्रों से कई संधियाँ की

संधिदेशसमय
वर्साय की सन्धिजर्मनी28 जून 1919 ई
सेंट जर्मेन की सन्धिऑस्ट्रिया10 सितम्बर 1919 ई
न्यूली की सन्धिबुल्गारिया27 नवम्बर 1919 ई
ट्रायनान की सन्धिहंगरी4 जून 1920 ई
सेवर्स की सन्धिटर्की10 अगस्त 1920 ई
लूसाने की सन्धिटर्की24 जुलाई 1923 ई

राष्ट्रसंघ / League of Nation

राष्ट्रसंघ / नेशनल लीग ऑफ नेशन मानव जाति को एक और विश्व युद्ध से बचाने और भविष्य में युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति वुडरो विल्सन के अध्यक्षता मे एक आयोग की स्थपना 10 जनवरी 1920 को जेनेवा , स्विट्जरलैंड मे किया गया।

राष्ट्रसंघ( लीग ऑफ नेशन्स ) के उद्द्देश्य

  • लीग ऑफ नेशनस भविष्य में युद्ध को रोकने के लिए सभी राष्ट्रों को निशस्त्रीकरण के सभी बढ़वा दिया गया।
  • विश्व में सभी राष्ट्रों मैं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग स्थापित करना।
  • राष्ट्रों में आपसी झगड़ों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करना अंतरराष्ट्रीय संधियों और समझौतों का पालनन करवाना।
  • विश्व के सभी राष्ट्रों के आपसी झगड़ों को शांति पूर्वक तरीके से हल करवाना और अंतरराष्ट्रीय संध्या एवं समझौतों का पूर्ण रूप से पालन करवाना है।

लीग ऑफ नेशंस का महत्व

लीग आफ नेशंस की स्थापना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण रचनात्मक प्रयास था।
इस संस्था ने पहली बार संसार में बिना किसी भेद भाव की दृष्टिकोण के स्थान पर व्यापक हितों के संरक्षण को बढ़ावा दिया तथा अल्पसंख्यकों के हितो को संरक्छण प्रदान किया।

लीग ऑफ नेशन की असफलता का कारण

  • इस संगठन के सभी सदस्यों का उद्देश्य सामूहिक ना होकर निजी स्वार्थों को पूरा करना था।
  • इस संगठन का सदस्य अमेरिका नहीं बन सका।
  • प्रारंभ में रूस और जर्मनी जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्र को।इसमें लेट से सदस्यता मिली।
  • इंग्लैंड और फ्रांस हमेशा अपने निजी स्वार्थो को पूरा करने में लगे रहते थे।

प्रथम विश्व युद्ध कब और किसके बीच हुआ था।?

प्रथम विश्वयुद्ध 28 जुलाई 1914 को जर्मनी और रूस के साथ हुआ था।

प्रथम विश्व युद्ध किसने जीता?

इस युद्ध में रूस और राष्ट्र मित्रों संयुक्त राज्य अमेरिका की जीत हुई।

क्या भारत प्रथम विश्व युद्ध में शामिल था?

भारत प्रथम विषय में शामिल नहीं था।

प्रथम विश्व युद्ध किस वर्ष समाप्त हुआ था?

11 नवंबर, 1918 में प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ था।

Shizo Abe Biography

Feudalism 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join WhatsApp Group