Army Rally Bharti 2022 | आर्मी रैली भर्ती 2022

Army Rally Bharti 2022
Army Rally Bharti 2022
Army Rally Bharti 2022

आर्मी रैली भर्ती 2022 अगस्त से शुरू होने के आसार हैं । क्या इस साल होगी सेना में बड़ी भर्ती। रैली भर्ती फॉर्म कैसे भरें। आर्मी रैली भर्ती सलेक्शन प्रोसेस।

अगर आप भी उन लाखों युवाओं में से हैं जो सेना भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। तो यह पोस्ट आपके लिए है। इस पोस्ट में हम बात करेंगे कब तक हो सकती है।

Indian Army Eligibility Criteria | सेना भर्ती योग्यता

  • सेना में आप 10th और 12th पास करके जा सकते हैं।
  • आर्मी जीडी में जाने के लिए आपको 10th पास होना अनिवार्य है।
  • आपकी हाइट 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए। सीना 80 सेमी और फूलों के साथ 85 सेमी होना चाहिए।
  • अगर आपकी हाइट कम है तो भी आप अप्लाई कर सकते हैं अगर आपकी हाइट 165 सेमी से अधिक है तो आप आर्मी क्लर्क, नर्सिंग और टेक्निकल एंट्री से जा सकते हैं
  • अगर आप आर्मी में एक ऑफिशियल वर्क करना चाहते हैं तो आर्मी क्लर्क आपके लिए बेहतर विकल्प है आर्मी में जाने के लिए आपको 12 पास होना अनिवार्य है । आप किसी भी स्ट्रीम से हो आप क्लर्क में अप्लाई कर सकते हैं।
  • अगर आप सेना में एक टेक्निकल एंट्री करना चाहते हैं तो आप 12th बाद भी कर सकते हैं। इसके लिए 12th में आप का मैथ्स होना अनिवार्य है।
  • अगर आपको 12th में सब्जेक्ट बायो है तो आप नर्सिंग डिपार्टमेंट से अप्लाई कर सकते हैं।

Army Rally Bhari 2022 Apply Online |आर्मी रैली भर्ती 2022 आवेदन कैसे करें

Step 1

  • सबसे पहले आपको joinindianarmy.nic.in पर जाना है और अपना रजिस्ट्रेशन करना है। ध्यान रहे आपको ऑफिस एंट्री में रजिस्ट्रेशन नहीं करना है आपको JRO / OR में रजिस्ट्रेशन करना है।
  • ये registration आप कभी भी कर सकते । चाहे वैकेंसी आई हो या ना आई हो।
  • Step 2
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप अपनी आईडी और पासवर्ड को सुरक्षित रखने अब भारती आने का इंतजार करना है।
  • भर्ती आ जाएगी आपको दिए गए वेबसाइट पर जाना है औरअपने आईडी पासवर्ड से लॉग इन कर लेना हैं।
  • लॉग इन करने के बाद आपकी योग्यता के अनुसार आर्मी जीडी, आर्मी क्लर्क या नर्सिंग जिस में भी आपको आवेदन करने के योग्य होंगे आपकी आईडी में प्रकाशित होगा और आप आवेदन कर पाएंगे।
  • step 3
  • आवेदन करने के 1 महीने के बाद आपका एडमिट कार्ड जारी हो जाता है। एडमिट कार्ड निकालने के लिए भी आपको पुन: jionindianarmy.nic.in दिए गए वेबसाइट पर जाना है JRO / OR एंट्री पर क्लिक करना है और अपनी आईडी पासवर्ड से लॉगिन हो जाना है लॉगइन होने के बाद एडमिटकार्ड वाले सेक्शन में जाना है और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना है।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड होने के साथ-साथ आप को एक एफिडेविट भी डाउनलोड करना होता है जो एडमिट कार्ड के जस्ट नीचे होता है। डाउनलोड करने के बाद एफिडेविट का पूरा मैटर नोटरी पेपर पर टाइप करना होता है।

Indain Amy Physical Test | सेना भरती शारीरिक दक्षता

आर्मी रैली भर्ती में सबसे पहले फिजिकल टेस्ट होता है इसमें आपको 16 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होती है कहने को तो यह 5 मिनट 40 सेकंड है पर अगर 20 से 30 बच्चे अगर 5 मिनट या उससे कम समय में आ जाते हैं तो उन बच्चों को अंदर करके दौड़ रोक दी जाती है। और बाकी बच्चों को बाहर कर दिया जाता है।

Iindian Army Physical Test Marks | दौड़ में अंक

  • अगर आप ग्रुप वन में अपनी दौड़ कंप्लीट करते हैं तो आपको 60 अंक मिलते हैं। और यदि आपको ग्रुप सेकेंड में आते हैं तो आपको 48 अंक मिलते हैं।
  • दौड़ के बाद आपसे पुलअप (Beam) कराई जाती है 6 पुलअप करना अनिवार्य है आप 6 से 10 पुलअप कर सकते हैं।
Chin up पुलअप (Beam)Number अंक
6 16
7 21
8 27
9 33
10 40
Iindian Army Physical Test Marks
  • इसके बाद आपको 9 फीट गड्ढे जैसी जगह को जब करना होता है हालांकि इसके लिए आपको कोई अंक नहीं मिलता लेकिन इसे क्वालीफाई करना अनिवार्य है।

Indain Army Medical test | आर्मी रैली भरती मेडिकल टेस्ट

  • फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद ही आपका मेडिकल टेस्ट होता है मेडिकल टेस्ट में आपके कान, नाक,दांत, आपके प्राइवेट पार्ट्स हर चीज चेक की जाती है।
  • आपके शरीर पर कोई टैटू का निशान ना हो।
  • आपके हाथ की कोहनियां बाहर ना हो।
  • आपके पैर के तलवे फ्लैट ना हो।
  • आंखों में कलर विजन ना हो।
  • आपको किसी तरह के चश्मे की आवश्यकता ना हो मेडिकल में चेक की जाती है।

Indian Army Written Test | आर्मी रैली भरती लिखित परीक्षा

  • आर्मी जीडी के लिए 100 अंक के लिखित परीक्षा होती है जिसमें 35 अंक से अधिक पाने वाले को पास माना जाता है
  • और अन्य 100 अंक आर्मी जीडी में फिजिकल टेस्ट में मिलते हैं
  • अन्य सभी ट्रेड में फिजिकल टेस्ट बस क्वालीफाइंग होता है और इसमें 200 अंक की परीक्षा होती है इसमें 80 अंक पाने वाले को पास माना जाता है।

Army Rally Merit List | आर्मी रैली मेरिट

इन सबके बाद फिजिकल और लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है और सेलेक्ट हुए बच्चों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाता है

Army Rally Bharti 2022 Expected Cut Off
GD 175-190
Tradesman 180-195
SKT/Clerk 170-190
Technical 70-90
Nursing Assistant 65-85

रीट 2022 की तैयारी कैसे करें | REET KI TAIYARI KAISE KARE 2022

रक्त क्या होता है? रक्त के कार्य | रक्त की परिभाषा | Blood In Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join WhatsApp Group